लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अद्भुत मिसाल! 250 किलोमीटर का सफर कर कोरोना मरीजों की सेवा के लिए पहुंचीं 8 महीने की गर्भवती नर्स

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2020 06:58 IST

तमिलनाडु से एक अद्भुत किस्सा सामने आया है. यहां 8 महीने की गर्भवती एक नर्स ने मरीजों के इलाज में मदद के लिए 250 किलोमीटर का सफर तय कर डाला.

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के रामनाथपुरम की रहने वाली 25 साल की एक महिला नर्स की कहानीएस. विनोथिनी नाम की यह नर्स अभी आठ महीने की गर्भवती हैं

चेन्नई/तिरुचि: देश इस वक्त महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के गंभीर संकट से जूझ रहा है. ऐसे में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और प्रशासन ने दिन-रात की परवाह किए बगैर खुद को मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया है.

ऐसा ही एक किस्सा तमिलनाडु से आया है, जहां 8 महीने की गर्भवती एक नर्स ने मरीजों के इलाज में मदद के लिए 250 किलोमीटर का सफर तय कर डाला. खबरों के मुताबिक तमिलनाडु के रामनाथपुरम की रहने वाली 25 साल की एक महिला नर्स तिरुचि में एक हॉस्पिटल में कार्यरत हैं. एस. विनोथिनी नाम की यह नर्स अभी आठ महीने की गर्भवती हैं.

विनोथिनी को रामनाथपुरम के स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक (जेडी) का कॉल आया, जिन्होंने उन्हें कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर चुने जाने की सूचना दी. नर्स को तीन दिनों के भीतर रामनाथपुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए एक प्रस्ताव पत्र भेजा गया. विनोथिनी ने सूचना मिलने के बाद खुद की और गर्भ में पल रहे बच्चे की चिंता किए बगैर ही तिरुचि से 250 किलोमीटर दूर रामनाथपुरम जाने का फैसला किया.

मंत्री के पास गईं, कलेक्टर से मिला लॉकडाउन पास: लॉकडाउन के वक्त यात्रा करने के लिए नर्स ने पर्यटन मंत्री वेल्लमंडी एन. नटराजन से संपर्क किया और पूरी बात बताते हुए तिरुचि तक जाने की इजाजत मांगी. जिसके बाद कलेक्टर एस. शिवरासु की तरफ से उन्हें एक पास दिया गया. पास मिलने से लॉकडाउन के बाद भी उन्हें बाहर जाने और यात्रा करने की अनुमति मिल गई. इजाजत मिलने के बाद गर्भवती नर्स अपने पति के साथ कार से तिरु चि से रामनाथपुरम पहुंच गईं.

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडुकोरोना वायरस लॉकडाउनलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं