लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः लॉकडाउन में वकीलों की कमाई हुई शून्य, जनता को न्याय दिलाने वाले वकीलों को कौन न्याय दिलाएगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 15, 2020 14:35 IST

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक चलेगा लॉकडाउन के चलते वकीलों की कमाई भी शून्य पर आ गई है.

नई दिल्ली: आजादी के आंदोलन से लेकर अब तक जनता को न्याय दिलाने में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन कोरोना वायरस अटैक और लॉकडाउन के बाद बड़ा सवाल यह है कि अब वकीलों को न्याय कौन दिलाएगा? अदालतों का काम बंद है, तो जाहिर है कि वकीलों की कमाई भी शून्य पर आ गई है. लॉकडाउन हटने के बाद भी आर्थिक तस्वीर कैसी होगी, कहा नहीं जा सकता है.

इन स्थितियों के बावजूद हो सकता है, कुछ वकील तनावमुक्त लॉकडाउन का समय गुजार लें, तो कई वकील आगे बढ़ कर देश के लिए आर्थिक योगदान भी करें, लेकिन अनेक ऐसे वकील भी हो सकते हैं, जिनके पास घरखर्च चलाने जितना पैसा भी नहीं हो, उनके सामने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाना, बड़ा प्रश्नचिन्ह है.

क्योंकि, देश के तमाम वकीलों की सूची उपलब्ध है, इसलिए कोरोना संकट जारी रहने तक केन्द्र सरकार को इनके एकाउंट में एक निर्धारित सम्मान-सहायता राशि प्रतिमाह इस आप्शन के साथ जमा करवानी चाहिए कि यदि उन्हें जरूरत नहीं है तो सरकार को वापस कर दें.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की, साथ ही प्रस्ताव किया कि जो क्षेत्र हॉटस्पाट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पाट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है. प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित