लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Update: कोरोना पर स्वास्थ्य विभाग का ताजा अपडेट, भारत में कुल संख्या 75, जानें किस राज्य में कितने मरीज

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2020 12:32 IST

Coronavirus दुनियाभर में 90 देशों में कोरोना वायरस की वजह से 4,983 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और 119,400 से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में दो दिन पहले हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है। दिल्ली में कोरोन के प्रकोप को देखते हुए सभी सिनेमाघरों और स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा है कि पूरे भारत में (विदेशी नागरिकों सहित) कोरोना वायरस(COVID-19) के कुल मामलों की संख्या 75 है। 

मंत्रालय ने राज्यवार आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में 12 मार्च को कहा था कि कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। केरल में अब तक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। 

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 75 लोगों में 17 विदेशी नागरिक हैं। इनमें 16 इतालवी हैं। दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस के मद्देजनर कैबिनेट सचिव ने कहा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा दो के प्रावधानों को लागू करना चाहिए ताकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों द्वारा जारी सभी परामर्श लागू हो सकें।

कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में मृत्य के पहले मामले की कर्नाटक में पुष्टि

कर्नाटक में दो दिन पहले हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है। राज्य सरकार ने गुरुवार को बताया कि इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था। मृत्यु पूर्व लिए गए उसके नमूनों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने ट्वीट किया कि इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक रखने और प्रोटोकॉल में शामिल अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नयी दिल्ली में बताया कि 29 जनवरी से 29 फरवरी तक सउदी अरब की यात्रा पर रहे व्यक्ति की मौत ‘‘एक से ज्यादा बीमारियों के कारण हुई है और उसके कोरोना वायरस से भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया