लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारतीय रेलवे ने चार दिन में की 1.6 लाख वैगन माल ढुलाई

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:42 IST

रेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसी स्थिति में जब पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी के कारण पूरी तरह से लॉकडाउन है, भारतीय रेलवे देशवासियों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और अपनी निर्बाध माल ढुलाई सेवाओं के जरिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेल ने कोरोना वायरस संकट के इस दौर में माल ढुलाई सेवाओं के जरिए देश के कोने-कोने तक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अभियान में पिछले 4 दिनों में 1.6 लाख से भी अधिक वैगनों माल ढुलाई की।इनमें से एक लाख से ज्‍यादा वैगनों के जरिए आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई की गई। भारतीय रेलवे देश भर में खाद्यान्न, नमक, चीनी, दूध, खाद्य तेल, प्याज, फल- सब्जियों, पेट्रोलियम उत्पादों, कोयला एवं उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रही है।

भारतीय रेल ने कोरोना वायरस संकट के इस दौर में माल ढुलाई सेवाओं के जरिए देश के कोने-कोने तक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अभियान में पिछले 4 दिनों में 1.6 लाख से भी अधिक वैगनों माल ढुलाई की।

इनमें से एक लाख से ज्‍यादा वैगनों के जरिए आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई की गई। भारतीय रेलवे देश भर में खाद्यान्न, नमक, चीनी, दूध, खाद्य तेल, प्याज, फल- सब्जियों, पेट्रोलियम उत्पादों, कोयला एवं उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रही है।

रेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसी स्थिति में जब पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी के कारण पूरी तरह से लॉकडाउन है, भारतीय रेलवे देशवासियों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और अपनी निर्बाध माल ढुलाई सेवाओं के जरिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

पिछले 4 दिनों में लगभग 1.6 लाख वैगनों ने आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्‍लाई चेन) को निरंतर चालू रखने के लिए आपूर्ति की। इनमें से 1 लाख से भी अधिक वैगनों के जरिए आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई भारतीय रेलवे द्वारा सुनिश्चित की गई, ताकि पूरे देश में कामकाज सही ढंग से जारी रहे और सप्‍लाई चेन भी लगातार चालू रहे।

अनेक राज्यों में लॉकडाउन के दौरान विभिन्न गुड्स-शेडों, स्टेशनों और नियंत्रण कार्यालयों में तैनात भारतीय रेलवे के कर्मचारी यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कतई प्रभावित न हो।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सरकारों के साथ प्रभावकारी तालमेल बनाए रखा जा रहा है, ताकि कोविड-19 के मद्देनजर लगाई गई विभिन्न पाबंदियों के बीच आवश्यक वस्तुओं की रेकों का परिचालन बिना किसी देरी के सुचारू रूप से हो सके।

भारतीय रेलवे प्रणाली पर आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही की निगरानी के लिए रेल मंत्रालय में एक आपातकालीन माल नियंत्रण प्रकोष्‍ठ काम कर रहा है।

अत्‍यंत वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों द्वारा माल ढुलाई पर पैनी नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल