लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Breaking News: पिछले 24 घंटे में देश में 34 लोगों की मौत, 909 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 8300 के पार

By गुणातीत ओझा | Updated: April 12, 2020 09:18 IST

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 909 मामले सामने आए हैं। अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 909 मामले सामने आए हैं। अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 8356 मामलों में से 7367 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 715 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 909 मामले सामने आए हैं। अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 273 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 8356 मामलों में से 7367 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 715 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 127 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2096 हो गई है।

देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं। यहां कोरोना के कुल 1761 एक्टिव केस हैं। वहीं, 208 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लगातार कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। दिल्ली में 1000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यहां अब तक 1113 मामलों में 1069 एक्टिव केस हैं। वहीं, 19 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1023 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से से 969 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 10 की मौत भी हो चुकी है। केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 489 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 364 है। यहां दो मरीजों की मौत हुई है। 123 लोग बीमारी से लड़कर स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 502 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 45 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह