लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Pune: पुणे में कोरोना का कहर, आज सुबह दो और मौत, शहर में Covid-19 से मृतकों की संख्या 10 हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 10:04 IST

Coronavirus: महाराष्ट्र कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। वहीं, पुणे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पारपुणे से आज सुबह आई दो मौत की खबर, कुछ इलाकों में लगा कर्फ्यू भी

Coronavirus: पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। पुणे से बुधवार सुबह ही दो मौतों की खबर आई। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से 44 साल के एक शख्स की मौत हुई। वह डायबिटिज से भी पीड़ित था। वहीं, दूसरी मौत शहर से ससून अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हुई। 

बता दें कि पुणे में कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए कुछ इलाकों में मंगलवार को कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। इलाके में कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पहले ही इसे सील कर दिया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि खडक, फारसखाना, स्वारगेट, कोंढावा थाना अंतर्गत इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गयी है। आदेश में कहा गया है कि दूध, किराना, फल और सब्जी जैसे जरूरी सामान मुहैया कराने वाली दुकानों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल दो घंटे के लिए खोलने की अनुमति होगी। वायरस के संक्रमण वाले क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदी लगा दी गई है।

वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है।  स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गयी है। राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 से 12 लोगों की मौत होने के साथ ही वायरस संक्रमण से प्रदेश मे मरने वालों की संख्या 64 थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा