महाराष्ट्र में 12 नए कोरोना वायरस के मामले, मरीजों की कुल संख्या 215 हुई, 6 की मौत, जानें अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Published: March 30, 2020 09:41 AM2020-03-30T09:41:41+5:302020-03-30T09:41:41+5:30

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कोविड-19 के मामले 1000 का आंकड़ा पार कर गए । देश में यह वायरस अब तक 27 लोगों की जान ले चुका है।

Coronavirus in Maharashtra update 12 new cases COVID-19 rise to 215 total case | महाराष्ट्र में 12 नए कोरोना वायरस के मामले, मरीजों की कुल संख्या 215 हुई, 6 की मौत, जानें अपडेट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया की आबादी का लगभग एक तिहाई लॉकडाउन में है।भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा हालात खराब महाराष्ट्र और केरल में हैं।

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। ये आकड़ा आज (30 मार्च) और बढ़ गया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें से 5 मरीज पुणे के हैं, 3 मुंबई, 2 नागपुर, 1 कोल्हापुर, 1 नासिक से है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह है। 

जानें भारत में किस राज्य में कितने मरीज? 

कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 215 मामले महाराष्ट्र में हैं। केरल में 182 मामलों की, कर्नाटक में 76 मामलों की, तेलंगाना में 66 मामलों की, उत्तर प्रदेश में 65 मामलों की, गुजरात में 58 मामलों की, राजस्थान में 55 मामलों की, तमिलनाडु में तथा दिल्ली में 49-49 मामलों की पुष्टि हुई है। पंजाब में कोविड-19 के 38 मामलों की, हरियाणा में 33 मामलों की, जम्मू कश्मीर में 31 मामलों की, मध्यप्रदेश में 30 मामलों की, आंध्रप्रदेश में 19 मामलों की, पश्चिम बंगाल में 18 मामलों की, लद्दाख में 13 मामलों की, बिहार में 11 मामलों की, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 9 मामलों की, चंडीगढ़ में 8 मामलों की और उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ में 7-7 मामलों की अब तक पुष्टि हुई है। गोवा में कोरोना वायरस के 5 मामलों की, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 3-3 मामलों की तथा पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। 

Web Title: Coronavirus in Maharashtra update 12 new cases COVID-19 rise to 215 total case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे