लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कैंसर अस्पताल में दो और नर्सिंग स्टाफ में कोरोना वायरस की पुष्टि, राज्य में 447 हुई संक्रमितों की संख्या

By स्वाति सिंह | Updated: April 5, 2020 10:54 IST

इससे पहले शनिवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में हाल ही में दो मरीजों को भर्ती किया गया था जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद अस्पताल के 108 चिकित्सा कर्मचारियों को पृथक-वास में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर संस्थान के दो और नर्सिंग स्टाफ में कोरोना पॉजिटिव टेस्ट पाया गया है। डॉक्टर सहित चार कर्मचारी अस्पताल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेशन वर्ड में रखा गया है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में राज्य कैंसर संस्थान के दो और नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले एक डॉक्टर सहित चार कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वहीं,  शनिवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में हाल ही में दो मरीजों को भर्ती किया गया था जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद अस्पताल के 108 चिकित्सा कर्मचारियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सर गंगाराम अस्पताल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इलाज में लगे डॉक्टरों और नर्सों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार पृथक-वास में भेज दिया गया है। एक सप्ताह पहले अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार दो मरीज भर्ती किए गए थे लेकिन उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं थे।

वक्तव्य में कहा गया, “भर्ती करते समय इन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ थी और आइसीएमआर के नियमों के तहत कोविड-19 की जांच की गयी थी जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।” संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए डॉक्टरों, नर्सों और वार्ड बॉय समेत अस्पताल के कुल 108 कर्मचारियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे