लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा- कोरोना वायरस वैश्विक खतरा, हम इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रयासरत

By भाषा | Updated: February 1, 2020 15:04 IST

एअर इंडिया के विशाल बी747 विमान के जरिए चीन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान से 324 भारतीयों को नयी दिल्ली लाया गया। मानेसर में पृथक केंद्र बनाने में सेना की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर जनरल नरवणे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी वैश्विक रूप धारण कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को कहा कि सेना कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा वायरस का प्रकोप वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है और यह दुनिया के लिए ‘‘बड़ा खतरा’’ बन गया है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को कहा कि सेना कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा वायरस का प्रकोप वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है और यह दुनिया के लिए ‘‘बड़ा खतरा’’ बन गया है। चीन के हुबेई प्रांत से लाए गए लोगों के लिए भारतीय सेना ने दिल्ली के पास मानेसर में एक पृथक केंद्र बनाया है। 

शनिवार की सुबह, एअर इंडिया के विशाल बी747 विमान के जरिए चीन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान से 324 भारतीयों को नयी दिल्ली लाया गया। मानेसर में पृथक केंद्र बनाने में सेना की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर जनरल नरवणे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी वैश्विक रूप धारण कर चुका है।

जनरल ने कहा, “कोरोना वायरस वैश्विक रूप धारण कर चुका है और हम इसे दुनिया के लिए बड़े खतरे के रूप में देख रहे हैं। इसलिए इसे देखते हुए, सभी देशों को संभव उपायों के लिए साथ आना होगा ताकि इस खतरे/महामारी को बेहतर तरीके से और निचले स्तर पर रोका जा सके और इसी दिशा में हम हमारी भूमिका अदा कर रहे हैं।” 

जनरल नरवणे यहां महाराष्ट्र में बंबई इंजीनियरिंग ग्रुप के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रखे गए कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से बात कर रहे थे। चीन में कोरोना वायरस प्रकोप के चलते मृतकों की संख्या 259 पर पहुंच गई है और संक्रमण के कुल मामले 11,791 हो गए हैं। इस बीच कई देशों ने वायरस के केंद्र, हुबेई प्रांत से अपने नागरिकों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

अभियंताओं की भूमिका पर सेना प्रमुख ने कहा कि भविष्य में युद्ध तकनीकी एवं नेटवर्क केंद्रित होने वाले हैं। साथ ही उन्होंने सीमा के आस-पास अवसंरचना संबंधी कार्यों में अभियंताओं की भूमिका के बारे में पूछने पर कहा कि “क्षमता निर्माण’’ जारी प्रक्रिया है और जब भी सड़क, पुल या बैरेक संबंधी निर्माण कार्य होगा, अभियंताओं की भूमिका इनमें बड़ी रहेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमनोज मुकुंद नरवाने
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनरवणे की किताब जानबूझकर लीक की गई..., दिल्ली पुलिस का एक्शन, जानें क्या कुछ कहा...

भारतअपनी अनपब्लिश्ड बुक पर मचे भारी हंगामे के बाद जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, पब्लिशर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के स्टैंड का सपोर्ट किया

भारतजब चीन हमारे सामने खड़ा था और आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ?, राहुल गांधी बोले- पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आएगी, वीडियो

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव