लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः निवेदन की नहीं, प्रायोगिक नियम की जरूरत है

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 26, 2020 07:41 IST

सरकार, मकान-दुकान मालिकों से निवेदन कर रही है कि तीन महीने किराए के लिए परेशान नहीं करें, पानी-बिजली के बिल स्थगित कर दिए गए हैं, ऐसी और भी कई अस्थाई व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन आगे क्या?

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस अटैक के कारण आने वाले समय में अनेक तरह की समस्याएं, खासकर लेनदेन को लेकर, आने वाली है.कोरोना वायरस अटैक का हम आंकलन नहीं कर पाए, उसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है, इसके आफ्टर इफेक्ट नहीं पकड़ पाए तो इससे भी बड़ा संकट हमारे सामने होगा.

कोरोना वायरस अटैक के कारण आने वाले समय में अनेक तरह की समस्याएं, खासकर लेनदेन को लेकर, आने वाली है.

कोरोना वायरस अटैक का हम आंकलन नहीं कर पाए, उसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है, इसके आफ्टर इफेक्ट नहीं पकड़ पाए तो इससे भी बड़ा संकट हमारे सामने होगा.

सरकार, मकान-दुकान मालिकों से निवेदन कर रही है कि तीन महीने किराए के लिए परेशान नहीं करें, पानी-बिजली के बिल स्थगित कर दिए गए हैं, ऐसी और भी कई अस्थाई व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन आगे क्या?

कोरोना संकट थम जाने के बाद मकान, दुकान मालिक और किराएदारों के बीच विवाद को कौन निपटाएगा? पानी-बिजली के बिल कहां से भरेंगे? बैंकों की ईएमआई, ब्याज कहां से आएगा?

जाहिर है, केवल निवेदन से काम नहीं चलेगा.

इसके लिए कम-से-कम दो साल के लिए नए नियम बनाने होंगे, जैसे....

1, मार्च से किराया आधा करना होगा. देश में इस संकट की घड़ी में, आधा नुकसान मकान मालिक उठाए, आधा नुकसान किराएदार.

2, पानी-बिजली के बिल आधे करने होंगे.

3, जीवन उपयोगी अत्यावश्यक वस्तुओं से जीएसटी समाप्त करना होगा.

4, हर बिजनेस का सर्वे करके उसे फिर से खड़ा करने के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर सीसी लिमिट देनी होगी.

5, रियल एस्टेट और मकान के खरीददारों को सपोर्ट के लिए, 100 प्रतिशत होम लोन, न्यूनतम ब्याज पर अधिकतम समय के लिए देना होगा.

6, बुलेट ट्रेन जैसे गैर-जरूरी प्रोजेक्ट पर सरकारी पैसा बर्बाद करने के बजाए खेती-किसानी, सोलर एनर्जी जैसे उपयोगी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना होगा.

7, मुफ्त में सिलेंडर बांटने, खातों में हजार-पांच सौ रुपए डालने जैसी अस्थाई राहत अभी तो ठीक है, लेकिन भविष्य में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, खेती-किसानी के औजारों का वितरण, बेरोजगारों को खेती के प्रशिक्षण के साथ ही घर के आसपास निशुल्क कृषि योग्य जमीन का आवंटन जैसे निर्णय लेने होंगे.

8, हर क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय से उस क्षेत्र के लिए नए कानून-कायदे तैयार करने होंगे.

वरना, कोरोना वायरस अटैक से तो कुछ हजार लोगों की जान जाएगी, किन्तु भविष्य में आपसी विवाद हुए तो कई लोगों की झगड़ों के कारण, तो कई की भारी आर्थिक तनाव के कारण जान पर बन आएगी?

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह