लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बंबई उच्च न्यायालय ने पूछा- प्रवासी कामगारों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रहीं या नहीं? उद्धव ठाकरे सरकार ने दिया यह जवाब

By भाषा | Updated: April 8, 2020 22:14 IST

राज्य सरकार ने बुधवार को अदालत को बताया कि वह प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों को भोजन, आश्रय, दवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार और जिला विधिक सेवा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पता लगाएं कि कोविड-19 के दौरान प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं या नहीं। न्यायमूर्ति ए ए सैयद ने गैर सरकारी संगठन सर्वहारा जन आंदोलन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार और जिला विधिक सेवा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पता लगाएं कि कोविड-19 के दौरान प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं या नहीं।

न्यायमूर्ति ए ए सैयद ने गैर सरकारी संगठन सर्वहारा जन आंदोलन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। संगठन ने याचिका में राज्य में लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित प्रवासी कामगारों और कमजोर लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है।

राज्य सरकार ने बुधवार को अदालत को बताया कि वह प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों को भोजन, आश्रय, दवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रही है।

सरकार की ओर से दलील देते हुए पी काकड़े ने कहा कि सरकार ने राज्य में लगभग चार हजार राहत केन्द्र शुरू किये हैं, जहां प्रभावित लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

इसके बाद न्यायमूर्ति सैयद ने राज्य सरकार और जिला स्तर के विधिक सेवा अधिकारियों को इसका पता लगाने और संबंधित सरकारी मशीनरी को यह बताने के लिये कहा है कि क्या कुछ और किये जाने की जरूरत है। मामले पर अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउद्धव ठाकरे सरकारलोकमत हिंदी समाचारबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया