लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी पर केंद्र के साथ खड़ी दिख रही दिल्ली सरकार

By एसके गुप्ता | Updated: April 29, 2020 22:57 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्लाज्मा थेरेपी पर यह स्पष्ट किया है कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के इलाज का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं है। केंद्र ने किसी भी राज्य को उपचार के तौर पर इसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्लाज्मा थेरेपी से कोरोना रोगियों के इलाज को लेकर दावे कर रही दिल्ली सरकार केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केंद्र के साथ खड़ी नजर आ रही है।यही वजह है कि पहले प्लाज्मा थेरेपी पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी फिलहाल ट्रायल स्टेज में है। केंद्र की अनुमति के बिना उपयोग नहीं किया जाएगा।

प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना रोगियों के इलाज को लेकर दावे कर रही दिल्ली सरकार केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केंद्र के साथ खड़ी नजर आ रही है। यही वजह है कि पहले प्लाज्मा थेरेपी पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी फिलहाल ट्रायल स्टेज में है। केंद्र की अनुमति के बिना उपयोग नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्लाज्मा थेरेपी पर यह स्पष्ट किया है कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के इलाज का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं है। केंद्र ने किसी भी राज्य को उपचार के तौर पर इसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है। इसे लेकर सभी दावे गलत हैं। क्योंकि अभी भी प्लाज्मा थेरेपी एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही हैं। प्लाज्मा थेरेपी अभी भी प्रायोगिक है। जब तक इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल जाता। इसका उपयोग किसी के द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि यह रोगी के लिए हानिकारक हो सकता है।

आईसीएमआर ने कोविड-19 के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी की प्रभावकारिता का अध्ययन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन शुरू किया है। प्लाज्मा थेरेपी पर आईसीएमआर की ओर से भी खुद यही वक्तव्य जारी किया गया है।

केंद्र के इस वक्तव्य के बाद बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से सधा हुआ जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में यह ट्रायल स्टेज पर है। केंद्र की अनुमति के बिना इसका उपयोग नहीं किया जाएगा। कोरोना की इस लडाई में दिल्ली सरकार केंद्र के साथ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनामोदी सरकारदिल्ली सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन