लाइव न्यूज़ :

बसों के इंतजाम से जुड़े अफवाहों के शिकार ना बनें, घर में ही रहें : सीएम केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों/कामगारों से अपील की, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2020 21:42 IST

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर को छुटकारा मिले।

Open in App
ठळक मुद्देआप में से कई लोग हैं जो बाहर से आकर दिल्ली में रह रहे हैं और अपने घर, गांव जाने के लिए बेचैन होंगे।आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि तीन मई तक रुक जाइए। अभी आप घर जाने की जल्दबाजी मत कीजिए।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से कहा से कहा कि बसों के इंतजाम से जुड़े अफवाहों के शिकार ना बनें, घर में ही रहें। दिल्ली सरकार ने आपके आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की है। मैं आपसे जहां हैं, वहीं रहने का अनुरोध करता हूं।

सीएम ने कहा कि कुछ लोग हो सकता है अफवाहें फैलाए। आप में से कई लोग हैं जो बाहर से आकर दिल्ली में रह रहे हैं और अपने घर, गांव जाने के लिए बेचैन होंगे। आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि तीन मई तक रुक जाइए। अभी आप घर जाने की जल्दबाजी मत कीजिए।

कोई कहेगा कि हमें इतने पैसे दे दो हम आपको घर पहुंचा देंगे। कोई कहेगा फलां जगह पर DTC की बसें खड़ी हैं चलो, फलां सरकार और यूपी सरकार की बसें चल रही हैं बता दूं कि कोई बसें कहीं से नहीं चल रही हैं। किसी की अफवाह में मत आना वर्ना दुर्गति होगी।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर को छुटकारा मिले। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि दिल्ली में संक्रमण को रोकने में हम कामयाब होंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा है कि देश में महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है । केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाना जरूरी था। उन्होंने कहा , ‘‘अगर हम लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तो मुझे पूरा भरोसा है कि हम कोरोना वायरस से छुटकारा पा लेंगे । ’’ केजरीवाल ने कहा कि वह हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को शहर में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित कुछ क्षेत्रों में जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाबिहारउत्तर प्रदेशअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत