लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 63 पर पहुंचा, 165 नये मरीज

By भाषा | Updated: April 28, 2020 05:26 IST

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे नतीजतन जिले में महामारी की जद में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 63 हो गयी है।इनमें से 134 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत की सोमवार देर रात पुष्टि की गयी। नतीजतन जिले में महामारी की जद में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 63 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई।

इनमें 60 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष और 63 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हृदय संबंधी विकार और अन्य पुरानी बीमारियां भी थीं। सीएमएचओ ने बताया कि इंदौर के साथ ही पुडुचेरी और अहमदाबाद की प्रयोगशालाओं से आयी रिपोर्टों में जिले में कोविड-19 के 165 नये मरीज मिले हैं। इसके बाद इनकी तादाद 1,207 से बढ़कर 1,372 पर पहुंच गयी है। इनमें से 134 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

आंकड़ों की गणना के मुताबिक, जिले में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर सोमवार देर रात तक की स्थिति में 4.59 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया