लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: Air डेक्कन ने कामकाज किया बंद, सभी कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा

By भाषा | Updated: April 5, 2020 16:15 IST

Air डेक्कन अगली सूचना तक अपना कामकाज बंद कर रही है और तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जाता है।

Open in App

नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन के बीच विमानन क्षेत्र में राजस्व में भारी कमी के कारण एयर डेक्कन ने रविवार को घोषणा की कि वह अगली सूचना तक अपना कामकाज बंद कर रही है और तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जाता है।

अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में, एयर डेक्कन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हालिया वैश्विक और घरेलू मुद्दों और भारतीय नियामक के निर्देश (14 अप्रैल तक सभी उड़ानों को निलंबित करने) के मद्देनजर, एयर डेक्कन के पास अपना कामकाज अगली सूचना तक बंद करने के अलावा कोई उपाय नहीं बच गया है।’’

ईमेल में कहा गया, ‘‘भारी मन से, मुझे आपको यह सूचित करने को भी मजबूर होना पड़ रहा है कि एयर डेक्कन के सभी मौजूदा कर्मचारियों (स्थायी, अस्थायी और संविदात्मक) को तत्काल प्रभाव से बिना वेतन के अवकाश पर भेजा जा रहा है।’’ पीटीआई के पास इस मेल की प्रति है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?