लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में फिर बढ़े कोरोना एक्टिव मरीज, पिछले 24 घंटे में 5664 नए मामले, 35 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2022 13:14 IST

भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 5,664 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 35 लोगों की मौत भी इस अवधि में हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,848 से बढ़कर 47,922 पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,664 नए मामले सामने आए हैं, 25 मरीजों की मौत।देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46,848 से अब 47,922 हो गई है।देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर अभी 98.71 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,664 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,34,188 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,848 से बढ़कर 47,922 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 35 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,337 हो गई। इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल में दर्ज किए गए 21 मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,074 की वृद्धि दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.79 प्रतिशत रही। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,57,929 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 216.56 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। देश में पिछले 24 घंटे में जिन 14 लोगों की मौत हुई, उनमें से तीन महाराष्ट्र और दो छत्तीसगढ़ के थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव