लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोविड- 19 टेस्ट की संख्या 3 करोड़ पहुंची, संक्रमित होने की दर भी हुई कम

By हरीश गुप्ता | Updated: August 17, 2020 08:18 IST

भारत जल्द ही रोजाना करीब 10 लाख कोरोना टेस्ट के लक्ष्य को भी हासिल कर लेगा। इसे लेकर लगातार प्रयास जारी है। इस बीच देश में संक्रमण पॉजीटिव आने की दर नीचे आने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देCoronavirus: जांच में तेजी के कारण बढ़ रहे हैं कोविड- 19 के मामले, पॉजिटिव आने की दर में कमी15 दिन पहले भारत में 2 करोड़ टेस्ट करवाने का रिकॉर्ड बनाया था, पिछले दो हफ्ते में टेस्ट में आई और तेजी

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 की जांच करवाने का आंकड़ा तीन करोड़ छू चुका है. इनमें 15 अगस्त तक 2.93 करोड़ जांच दर्ज हो चुकी है और अगले दो दिन में 7 लाख परीक्षण करवाए जाने का अनुमान है. 15 दिन पहले भारत में 2 करोड़ टेस्ट करवाने का रिकॉर्ड बनाया था. पिछले दो हफ्तों में परीक्षण की गति बेहद तेज रही.

इसके पहले दो करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए दो माह का समय लग गया था. वह दिन दूर नहीं है जब देश में कोविड- 19 के 10 लाख टेस्ट प्रति दिन होने लगेंगे. कल एक दिन में ही देश में 8.69 लाख टेस्ट करवाए गए. सूत्रों की माने तो 10 लाख परीक्षण प्रतिदिन करवाने का लक्ष्य किसी भी वक्त हासिल कर लिया जाएगा.

पीएम मोदी ने 1 अगस्त तक का दिया था लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीएमआर को 1 अगस्त को 10 लाख परीक्षण का लक्ष्य दिया था. एक वक्त था जब भारत में प्रति दिन 300 से कम टेस्ट करवाए जा रहे थे. यह मार्च माह की बात है. कोविड की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं में पांच माह में प्रतिदिन 3 टेस्ट से बढ़कर 1500 टेस्ट करवाए जाने लगे हैं.

अकेले महाराष्ट्र में 144 प्रयोगशालाएं हैं इनमें 67 निजी लैब हैं. प्रधानमंत्री चाहते हैं कि राज्य अपनी जांच क्षमता बढ़ाए ताकि सही परिदृश्य सामने आ सके. इसके लिए राज्यों ने भी कमर कस ली है.

सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि संक्रमण पॉजीटिव आने की दर नीचे आने लगी है. 15 अगस्त तक यह दर 9.5 से घटकर 8.8 % हो गई. महाराष्ट्र में मामले पॉजीटिव होने की दर 31 जुलाई को 20.2 % थी जो 15 अगस्त तक 18.8 % हो गई.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोविड- 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यह जांच संख्या बढ़ाए जाने के कारण हुआ है जबकि प्रतिशत की दृष्टि से देखा जाए तो मामले घट रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया