लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का समर्थन किया लेकिन वंचित वर्गों की समस्याओं को सामने रखा

By भाषा | Updated: March 25, 2020 05:48 IST

चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को ध्यान से सुना और उनकी भावना राहत, निराशा, चिंता और भय आदि से ओतप्रोत थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा था की प्रधानमंत्री वित्तीय पैकज घोषित करने की त्वरित जरूरत को समझेंगे और गरीबों, दैनिक वेतनभोगियों, कृषि मजदूरों और स्व: रोजगार करने वाले आदि की जेब में नकदी डालेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन का ख्याल रहेगा और प्रत्येक नागरिक को इसका समर्थन करना चाहिए। लेकिन पार्टी ने गरीबों, दैनिक वेतन भोगियों, किसानों और समाज में हाशिये पर रह रहे वर्ग के समक्ष उत्पन्न उन चुनौतियों को भी रेखांकित किया जिनका वे तीन हफ्ते के बंद के दौरान सामना करेंगे।

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन का ख्याल रहेगा और प्रत्येक नागरिक को इसका समर्थन करना चाहिए। लेकिन पार्टी ने गरीबों, दैनिक वेतन भोगियों, किसानों और समाज में हाशिये पर रह रहे वर्ग के समक्ष उत्पन्न उन चुनौतियों को भी रेखांकित किया जिनका वे तीन हफ्ते के बंद के दौरान सामना करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन के द्वारा 21 दिनों की राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा के बाद कई ट्वीट कर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सही चीज यह है कि सभी नागरिक इस फैसले का समर्थन करें चाहे कितनी भी परेशानियां आए।

हालांकि, चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को ध्यान से सुना और उनकी भावना राहत, निराशा, चिंता और भय आदि से ओतप्रोत थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा था की प्रधानमंत्री वित्तीय पैकज घोषित करने की त्वरित जरूरत को समझेंगे और गरीबों, दैनिक वेतनभोगियों, कृषि मजदूरों और स्व: रोजगार करने वाले आदि की जेब में नकदी डालेंगे।’’

कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से तुरंत हर गरीब, हाशिये पर रह रहे लोगों और पेंशनभोगियों के खाते में 7,500 रुपये जमा करने की मांग की ताकि बंद के दौरान वे अपना जीवनयापन कर सके।

सुरजेवाला ने कई ट्वीट में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय गारंटी योजना का सुझाव दिया था और यह वक्त की जरूरत है एवं केंद्र को इसे तुरंत लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के खिलाफ देश लड़ेगा और उसे हराएगा भी लेकिन आपकी सलाह ने निराश किया है। संकट नेतृत्व की परीक्षा होती है लेकिन आपकी सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।’’

कांग्रेस ने कोरोना वायरस मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कथित कमी को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह