लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सीएम अशोक गहलोत बोले- वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए आपात योजना लागू करने की आवश्यकता, अधिकारियों को दिए निर्देश

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:38 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए आपात योजना लागू करने की आवश्यकता है। गहलोत ने सोमवार को अधिकारियों को लॉकडाउन और कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये। राज्य में बंद के साथ-साथ ऐसे कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है जहां कोरोना वायरस संक्रमित लोग पाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए आपात योजना लागू करने की आवश्यकता है।गहलोत ने सोमवार को अधिकारियों को लॉकडाउन और कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए आपात योजना लागू करने की आवश्यकता है। गहलोत ने सोमवार को अधिकारियों को लॉकडाउन और कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये। राज्य में बंद के साथ-साथ ऐसे कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है जहां कोरोना वायरस संक्रमित लोग पाये गये हैं। गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कहा कि वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिये लॉकडाउन और कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले पोस्ट डालने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्यवाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के 34 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किया गया है और सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले पोस्ट डालने वाले 50 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जयपुर के रामगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम करें।

इस क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति नाजुक है। उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर चुरू, टोंक, झुन्झुनूं आदि जिलों में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके लिए तुरन्त नमूने एकत्र करने और जांच की गति बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह, जयपुर पुलिस आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया