लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In India: भारत में 25 राज्यों में फैला कोरोना, 26 नये केसों की पुष्टि, आज से 21 दिनों का लॉकडाउन शुरू

By निखिल वर्मा | Updated: March 25, 2020 10:13 IST

भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. अब तक 25 राज्यों में फैल गया है. स्वास्थ्य मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस केरल और महाराष्ट्र में सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कोरोना वायरस के 109 केस जबकि महाराष्ट्र में 101 मामले सामने आए हैं.कोरोना के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को 21 दिन तक घर से नहीं निकलने की सलाह दी है.

भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 519 भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 25 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है। अब तक 41 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है जबकि इस खतरनाक वायरस से अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि दिल्ली में जो दूसरी मौत की बात सामने आई थी, उसका टेस्ट निगेटिव पाया गया है।

इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया था कि 65 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत सोमवार (23 मार्च) शाम को हो गई। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मौत को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।

इन राज्यों में हुई मौतें

पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत 23 मार्च को कोरोना वायरस से हुई जबकि पहले इस महामारी से मौत के सात मामले महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज किए गए थे।

सबसे ज्यादा मामले केरल में

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस केरल (109) में सामने आए हैं आठ विदेशी शामिल हैं। जबकि तीन विदेशियों सहित 101 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 41 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जिनमें 10 विदेशी हैं। 

राजस्थान में दो विदेशी सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 34 मामले सामने आए हैं। गुजरात में भी एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक विदेशी सहित 31 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

हरियाणा में 28 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी हैं। वहीं पंजाब में 29 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 13 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु में दो विदेशी सहित 16 संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में नौ और आंध्र प्रदेश में 9 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। 

मध्य प्रदेश में नौ और चंडीगढ़ में सात मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर में 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में भी एक विदेशी सहित चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हिमाचल प्रदेश और बिहार में तीन-तीन मामले और ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल