लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बीएसएफ में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 67 हुए, सबसे ज्यादा दिल्ली और त्रिपुरा में

By भाषा | Updated: May 5, 2020 12:48 IST

ढाई लाख जवानों और अधिकारियों के शक्तिशाली बल का काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रखवाली करना है। इसके अलावा बल को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी अलग अलग ड्यूटी पर लगाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं, कोलकाता में भी एक केसत्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, कुल संख्या 24 हुई

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है।

बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा कोलकाता में बल का एक चालक संक्रमित पाया गया है। वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई केंद्र सरकार के अंतर मंत्रालीय टीम की सुरक्षा में लगी गाड़ी का चालक था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सामने आए मामलों में से, 32 मामले उन दो इकाइयों में से हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामिया और चांदनी महल में तैनात किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि आठ मामले आरके पुरम में एक बेस अस्पताल के हैं जबकि लोधी रोड इलाके में बल के मुख्यालय में तैनात एक कर्मी संक्रमित पाया गया है। इस घटना के बाद बीएसएफ के मुख्यालय की दो मंजिलों को सोमवार को सील कर दिया गया। अधिकारी, अतिरिक्त महानिदेशक के दफ्तर से संबद्ध था। प्रवक्ता ने बताया, 'बीएसएफ का छुट्टी पर गया एक कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।"

टॅग्स :कोरोना वायरससीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया