लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इलाहाबाद उच्च न्यायालय अगले आदेश तक के लिए बंद

By भाषा | Updated: March 26, 2020 05:55 IST

उच्च न्यायालय प्रशासन के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से पैदा हुई स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ अगले आदेश तक बंद रहेगी। इसके अलावा, इस उच्च न्यायालय से संबद्ध सभी अदालतें और अधिकरण भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। उच्च न्यायालय प्रशासन के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से पैदा हुई स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ अगले आदेश तक बंद रहेगी। इसके अलावा, इस उच्च न्यायालय से संबद्ध सभी अदालतें और अधिकरण भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। उच्च न्यायालय प्रशासन के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से पैदा हुई स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

इस अवधि के दौरान उच्च न्यायालय के सहायक कर्मचारियों के साथ न्यायिक कामकाज केवल अत्यधिक महत्व के मामलों तक सीमित रहेगा और आपात मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की पूर्व मंजूरी के साथ निर्धारित पीठ द्वारा की जाएगी।

शुरुआत में 18 मार्च, 2020 को जारी एक अधिसूचना के जरिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ को 19 मार्च से 21 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद 21 मार्च को जारी अधिसूचना में 23 से 25 मार्च तक न्यायालय बंद रखने की व्यवस्था की गई थी।

बाद में उच्च न्यायालय के निबंधक (शिष्टाचार) द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ 28 मार्च तक बंद रहेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रयागराजहाई कोर्टइलाहाबादलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं