लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: AIIMS में बाहर के रोगियों का नहीं हो रहा इलाज, अदालत ने केंद्र और AAP सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:40 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली की आप सरकार से जवाब मांगा जिसमें यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाहर के 100 से अधिक उन रोगियों का नि:शुल्क उपचार करने का आग्रह किया गया है जिनका इलाज कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के चलते कथित तौर पर रोक दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में दावा किया गया कि इन मरीजों को पूर्व में एम्स में उपचार मिल रहा था, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के आने के बाद अस्पताल को कोविड-19 विशेष केंद्र में तब्दील कर दिया गया है और इसने इन रोगियों का इलाज बंद कर दिया। याचिका में दावा किया गया कि रोगियों और उनकी देखभाल के लिए मौजूद लोगों को रैन बसेरों में रखा जा रहा है जहां भौतिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली की आप सरकार से जवाब मांगा जिसमें यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाहर के 100 से अधिक उन रोगियों का नि:शुल्क उपचार करने का आग्रह किया गया है जिनका इलाज कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के चलते कथित तौर पर रोक दिया गया है।

याचिका में दावा किया गया कि इन मरीजों को पूर्व में एम्स में उपचार मिल रहा था, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के आने के बाद अस्पताल को कोविड-19 विशेष केंद्र में तब्दील कर दिया गया है और इसने इन रोगियों का इलाज बंद कर दिया।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की पीठ ने केंद्र, दिल्ली सरकार और एम्स को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में दावा किया गया कि रोगियों और उनकी देखभाल के लिए मौजूद लोगों को रैन बसेरों में रखा जा रहा है जहां भौतिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।

याचिकाकार्ता करन सेठ के वकीलों ने पीठ को बताया कि इनमें से कई रोगी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाएम्सदिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया