लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 21 हजार से ज्यादा राहत शिविरों में लगभग 6.75 लाख लोग लिए हुए हैं शरण

By भाषा | Updated: April 2, 2020 00:07 IST

मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया कि इन शिविरों और अन्य स्थानों पर 25 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ये लोग बंद के कारण फंसे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में स्थापित 21,486 हजार राहत शिविरों में 6.75 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर शरण लिये हुए हैं।शिविरों और अन्य स्थानों पर 25 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में स्थापित 21,486 हजार राहत शिविरों में 6.75 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर शरण लिये हुए हैं। मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया कि इन शिविरों और अन्य स्थानों पर 25 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ये लोग बंद के कारण फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को आवश्यक सामग्री का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करने के लिए कहा और निर्देश दिया कि इन आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए। अधिकारी ने कहा कि कैबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों को यह भी निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ का वितरण त्वरित और प्रभावी होना चाहिए।

बाद में गृहमंत्रालय की प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 21,489 राहत शिविर बनाए गए हैं। 6.75 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को आश्रय मिला है। गरीब बेसहारा और फंसे हुए लगभग 25 लाख लोगों को भोजन भी मुहैया कराया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आश्रय शिविरों में फंसे हुए प्रवासी कामगारों की काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षित काउंसलर और सामुदायिक समूहों के नेताओं से बात करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था भी संतोषजनक ढंग से चल रही है।हमें उम्मीद है कि लॉकडाउन सफल होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह