लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: तमिलनाडु में 75 नए मामले, 309 पॉजिटिव केस, 264 तबलीगी में शामिल लोग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2020 21:55 IST

स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 75 मामलों में से 74 वे हैं, जो हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे थे और एक अन्य व्यक्ति पहले से ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में हुये कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य के कुल 264 लोगों को अब तक संक्रमित पाया गया है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के चार अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढकर 28 हो गयी।

चेन्नईः तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि तमिलनाडु में पॉजिटिव कोरोना के 75 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 74 लोगों ने दिल्ली में तबलीगी जमात में भाग लिया था। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 309 हैं जिनमें से 264 तबलीगी में शामिल लोग हैं।

स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 75 मामलों में से 74 वे हैं, जो हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे थे और एक अन्य व्यक्ति पहले से ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हुये कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य के कुल 264 लोगों को अब तक संक्रमित पाया गया है।

बिहार में कोविड-19 मरीजों की संख्या 28 हुई

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के चार अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढकर 28 हो गयी। प्रदेश में अभी तक संक्रमण से मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हुई थी।

बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर रागिनी मिश्र ने आज बताया कि जांच के दौरान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में तीन नमूने और राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएमआरआई) में एक नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

उन्होंने बताया कि आईजीएमएस में जांच में पॉजिटिव आए तीन मामलों में से दो गोपालगंज और एक सारण जिला का है। बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,618 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 28 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में अभी तक दो लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से अबतक 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनातमिलनाडुदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों