लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में 24 घंटे में मिले 59 नये केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2700 के पार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 11:52 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,774 पर पहुंच गयी है। साथ ही जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पर पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर में 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के 59 नए मामलेअब तक 107 लोगों की मौत, इंदौर में 24 मार्च से शुरू हुआ था कोरोना का प्रकोप

इंदौर: देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,715 से बढ़कर 2,774 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये दो पुरुषों की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। इनमें से एक पुरुष की आयु 62 वर्ष और दूसरे की आयु 57 वर्ष थी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पर पहुंच गयी है।

सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे। प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह तक इस महामारी के कुल 5,735 मरीज मिल चुके हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से करीब 48.5 फीसद मरीज अकेले इंदौर जिले में मिले हैं। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी, जब चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी