लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: मुंबई में 57 नए मामले, कुल संख्या 490, अभी तक 34 लोगों की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2020 21:34 IST

नये मरीजों के सामने आने के साथ अकेले मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 490 हो गई है। उन्होंने बताया, ‘‘ मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 29 मामले सामने आए हैं जिसके साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपहले दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस से संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए थे जिनमें 17 अकेले पुणे से थे। महाराष्ट्र में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 635 थी और 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। 

मुंबईः मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए जिसके बाद यह आंकड़ा 490 पहुंच गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के वसई-विरार शहर नगर निगम ने कहा कि नालासोपारा की एक 38 वर्षीय गर्भवती महिला जिसे COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया उसका आज नायर हाउस में निधन हो गया। इसके अलावा सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे चार लोगों की मौत हो गई जिसके बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34 हो गई। सोमवार को संक्रमण से उबर चुके पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर में कुल 59 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की पहचान करने के प्रयासों के तहत वृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अब तक स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से 15 लाख की आबादी का सर्वेक्षण किया है और 665 लोगों की पहचान की है। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।"

इसमें कहा गया है कि पांच टीमों द्वारा घरों का दौरा करने के बाद 1400 नमूने एकत्र करने के बाद 130 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कुल 10,968 लोगों को पृथक वास में रखा गया है, जिनमें से 3990 ने पांच अप्रैल तक पृथक वास की अवधि पूरी कर ली है। कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए बीएमसी ने शहर में 226 क्षेत्रों को चिन्हित किया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव