लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में अब तक 377 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 38 की गई जान, एक हजार से ज्यादा नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2020 09:17 IST

Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1300 से ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 377 हो गई हैभारत में 11 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संंख्या 9756 है

भारत में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 377 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह ये जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 11 हजार के पार हो गई है।

इसमें 1300 से ज्यादा संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 11, 439 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। हालांकि अभी एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9756 है।  महाराष्ट्र से अब तक सबसे ज्यादा 2687 मामले आए हैं। इसमें 178 लोगों की मौत हो गई है जबकि 258 मरीज ठीक हुए हैं।

वहीं, दिल्ली में कोरोना मामले बढ़कर 1561 हो गए हैं। यहां 30 लोगों की कोरोना से जान गई है। तमिलनाडु में 1204 और राजस्थान में 969 मामले सामने आए हैं। इन दोनों राज्यों में मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 12 और 3 हो गई है।

इससे पहले मंगलवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 353 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार शाम तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,337 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 थे। राजस्थान में 879, मध्य प्रदेश में 730, तेलंगाना में 624 और उत्तर प्रदेश में 657 मामले सामने आए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया