लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने राज्यसभा के 37 नए सदस्यों की शपथ पर लगाया ग्रहण, लेकिन अधिकारों में नहीं होगी कोई कटौती

By हरीश गुप्ता | Updated: April 3, 2020 07:04 IST

राज्य सभा के लिए चुने गए सदस्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के संबंधित प्रावधानों के तहत सदस्यता का कार्यकाल के प्रारंभ होने पर ही सदन में निर्धारित शपथ के साथ सदन में अपना आसन ग्रहण करने के हकदार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के हालिया चुनावों में निर्विरोध चुने गए 37 सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह पर कोरोना वायरस (कोविड-19) ने ग्रहण लगाा दिया है. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने लॉकडाउन समाप्त होने तक उच्च सदन के 37 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया है .

नई दिल्लीः  राज्यसभा के हालिया चुनावों में निर्विरोध चुने गए 37 सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह पर कोरोना वायरस (कोविड-19) ने ग्रहण लगाा दिया है. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने लॉकडाउन समाप्त होने तक उच्च सदन के 37 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया है . देश के विभिन्न राज्यों से राज्यसभा की रिक्त 55 सीटों में से 37 सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए थे जबकि चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों की शेष 18 सीटों के लिए होन९ वाला मतदान स्थगित कर दिया था.

राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को कहा कि 'तत्काल शपथ या सदस्यता पुुष्टि की कोई आवश्यकता नहीं है.' यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सभा के लिए चुने गए सदस्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के संबंधित प्रावधानों के तहत सदस्यता का कार्यकाल के प्रारंभ होने पर ही सदन में निर्धारित शपथ के साथ सदन में अपना आसन ग्रहण करने के हकदार हैं.

निर्वाचित सांसदों के अधिकारों में कोई कटौती नहीं होगी सिवाय इसके कि वह शपथ ग्रहण के साथ सदस्यता पुष्टि होने तक सदन में या उसकी किसी समिति की बैठक में शामिल होने और मतदान करने के हकदार नहीं होंगे. हालांकि नवनिर्वाचित सदस्य सदस्य संसद अधिनियम 1954 के तहत सभी वेतन, भत्ते और पेंशन पाने के पात्र होंगे. सचिवालय ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को फिलहाल लॉकडाउन अवधि समाप्त होने तक शपथ के लिए प्रतीक्षा करने की सलाह दी है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों एवं प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने लिए किए जा रहे प्रयासों तथा संबंधित मुद्दों पर संवाद करेंगे. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दे पर राज्यपालों एवं उपराज्यपालों के साथ संवाद कर रहे हैं.

इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसा पहला संवाद कार्यक्रम 27 मार्च को हुआ था जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल सहित कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 राज्यों के राज्यपालों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए थे. शेष प्रदेशों के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल शुक्रवार को अपने अनुभव साझा करेंगे.

संवाद कार्यक्रम के एजेंडे में राज्यों में कोविड-19 की स्थिति, कमजोर वर्गों के संदर्भ में रेड क्रॉस की भूमिका, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों को मजबूत बनाने में नागरिक समाज, स्वयंसेवी संगठनों, निजी क्षेत्र की भूमिका आदि पर विचारों का आदान-प्रदान शामिल है.

टॅग्स :कोरोना वायरसराज्य सभासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों