लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में कोविड-19 के 223 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 3,738 हुई

By भाषा | Updated: May 1, 2020 22:41 IST

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं। सरकार ने यह भी बताया कि यहां दो और लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब 61 हो गई है। संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 3,515 थी। 

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि यहां दो और लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब 61 हो गई है। संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 3,515 थी। 

दिल्ली सरकार ने प्रवासियों के आवाजाही की सुविधा लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फंसे प्रवासी कामगारों और अन्य लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिये शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी के गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

सरकार के आदेश के अनुसार विशेष आयुक्त मुक्तेश चंदर को दिल्ली पुलिस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह दिल्ली में फंसे लोगों की अन्य राज्यों में आवाजाही के लिये गुप्ता को पुलिस विभाग की ओर से सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराएंगे।

गुप्ता समाज कल्याण विभाग में प्रधान सचिव हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ उनके गंतव्यों तक जाने की अनुमति दे दी है।

आदेश में कहा गया है कि फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिये बसों का इस्तेमाल किया जाए और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त रखा जाए। इसके अलावा बसों में बैठने के दौरान सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन किया जाना चाहिये।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव