लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में 20 मामले, पीएम मोदी की अपील के बावजूद सामान जमा कर रहे लोग

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:03 IST

जनकपुरी इलाके में रहने वाली गृहिणी दिलप्रीत कौर ने कहा वह गेहूं, चीनी और तेल जैसे सामान जमा कर रही हैं। उन्होंने कहा, ''हम बाजार नहीं जा रहे हैं क्योंकि वहां कोरोना वायरस का खतरा है। अगर हम रोजाना खाने और सब्जी के लिये बाजार जाएंगे, तो हमारे वायरस की चपेट में आने की बहुत संभावना है। इसलिये मैं एक या दो महीने का राशन जमा कर रही हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 20 हो गई।इनमें से पांच लोग शहर के बाहर से आए हैं। इसके अलावा दो लोग कोलकाता और पंजाब तथा राजस्थान का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 20 हो गई। इनमें से पांच लोग शहर के बाहर से आए हैं। इसके अलावा दो लोग कोलकाता और पंजाब तथा राजस्थान का एक-एक व्यक्ति शामिल है। बृहस्पतिवार रात तक शहर में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 थी।

कुल 20 में से चार लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बावजूद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में लोग जरूरी सामान जमा करने के लिये किराने और दवा की दुकानों के बाहर कतार में लगे दिखे।

जनकपुरी इलाके में रहने वाली गृहिणी दिलप्रीत कौर ने कहा वह गेहूं, चीनी और तेल जैसे सामान जमा कर रही हैं। उन्होंने कहा, ''हम बाजार नहीं जा रहे हैं क्योंकि वहां कोरोना वायरस का खतरा है। अगर हम रोजाना खाने और सब्जी के लिये बाजार जाएंगे, तो हमारे वायरस की चपेट में आने की बहुत संभावना है। इसलिये मैं एक या दो महीने का राशन जमा कर रही हूं।''

इसी प्रकार विश्वास नगर इलाके में 'ईज़ीडे' के नियमित ग्राहक अनिल रोहिला ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद घरेलू सामनों की मांग काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ''हमने दाल और सैनिटाइजर खरीदने के लिये दो-तीन दुकानों पर गए लेकिन वे आसानी से नहीं मिल पा रहे। हमारे पास इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं है।''

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से घबराहट में जरूरी सामान जमा नहीं करने की अपील की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली समाचारमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल