Coronavirus: उज्जैन में संक्रमित भाजपा पार्षद की बेकरी में बंगाल, यूपी और बिहार के 150 श्रमिक मिले, सभी की हुई जांच

By बृजेश परमार | Published: April 30, 2020 07:43 AM2020-04-30T07:43:49+5:302020-04-30T07:43:49+5:30

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस से संक्रमित तोपखाना निवासी भाजपा पार्षद की नागझिरी उघोगपुरी स्थित 4 बेकरी फैक्ट्रियों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के 150 श्रमिक मिले हैं।

Coronavirus: 150 workers from Bengal, UP and Bihar found in Ujjain's infected BJP councilor's bakery | Coronavirus: उज्जैन में संक्रमित भाजपा पार्षद की बेकरी में बंगाल, यूपी और बिहार के 150 श्रमिक मिले, सभी की हुई जांच

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस से संक्रमित तोपखाना निवासी भाजपा पार्षद की नागझिरी उघोगपुरी स्थित 4 बेकरी फैक्ट्रियों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के 150 श्रमिक मिले हैं। सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फैक्ट्री के पास बने छोटे आवासों में एक ही कमरे में 4-5 श्रमिक निवास करते हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस से संक्रमित तोपखाना निवासी भाजपा पार्षद की नागझिरी उघोगपुरी स्थित 4 बेकरी फैक्ट्रियों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के 150 श्रमिक मिले हैं। सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फैक्ट्री के पास बने छोटे आवासों में एक ही कमरे में 4-5 श्रमिक निवास करते हैं।

एएसपी शहर रूपेश द्विवेदी के अनुसार सूचना के आधार पर यह जांच की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पास-पास लगी हुई चारों फैक्ट्री के श्रमिकों की जांच की गई। यहां बेमिसाल नाम से तीन एवं एक एप्पल नाम से बेकरी की फैक्ट्री संचालित की जाती है। इनके संचालक पार्षद हैं। पुलिस ने यहां पहुंचकर सभी श्रमिकों के आधार कार्ड जांचे, साथ ही उनके नाम पते दर्ज किए गए हैं।

बेमिसाल नाम की एक फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल के 39 श्रमिक, दूसरी में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 46 श्रमिक, इसी नाम की तीसरी फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल के 23 श्रमिक और एप्पल नाम की फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 32 श्रमिक मिले। ये सभी पिछले काफी समय से यहां रह रहे हैं और उनके मूल निवास के संबंधित प्रदेशों में आते जाते रहते हैं।

यहां फैक्ट्रीयों के पास ही छोटे आवास बने हुए हैं, ये सभी यहीं पर एक एक कमरे में 4 से 5 के रूप में निवास करते हैं। शेड आवास करीब 10 बाई 10 के आकार में होंगे। सभी 150 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद यहां कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है। सभी श्रमिकों को सोशल डिस्टेंस की हिदायत दी गई और साथ ही कोरोना से बचाव और सुरक्षा के उपाय भी बताए गए हैं। लॉकडाउन के कारण  बेकरी की फक्ट्रियां बंद है। 

Web Title: Coronavirus: 150 workers from Bengal, UP and Bihar found in Ujjain's infected BJP councilor's bakery

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे