लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: विदेश से दो महीने में लौटे 15 लाख यात्री, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2020 17:25 IST

सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में गौबा ने कहा है कि विदेश से लौटे सभी यात्रियों की निगरानी में अंतर या कमी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने की सरकार की कोशिशों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, क्योंकि अन्य देशों से लौटने वाले लोगों में से कई कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के संदेश में वास्तविक रूप से निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या में अंतर प्रतीत हो रहा है। कोरोना संकट के मद्देनजर देश के शिक्षण संस्थाओं के छात्रावासों में मौजूद छात्रों का खयाल रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

नई दिल्लीः कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्य सरकारों को बताया कि है कि पिछले दो महीने में 15 लाख से ज्यादा लोग विदेश से भारत आए हैं और लौटने वाले यात्रियों तथा कोरोना वायरस संक्रमण के संदेश में वास्तविक रूप से निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या में अंतर प्रतीत हो रहा है।

सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में गौबा ने कहा है कि विदेश से लौटे सभी यात्रियों की निगरानी में अंतर या कमी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने की सरकार की कोशिशों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, क्योंकि अन्य देशों से लौटने वाले लोगों में से कई कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

राहुल ने निशंक से शिक्षण संस्थानों में मौजूद छात्रों का खयाल रखने का आग्रह किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर आग्रह किया कि कोरोना संकट के मद्देनजर देश के शिक्षण संस्थाओं के छात्रावासों में मौजूद छात्रों का खयाल रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

उन्होंने निशंक को लिखे पत्र में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के उन 20 छात्रों का भी उल्लेख किया जो फिलहाल नैनीताल के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में मौजूद हैं। ये छात्र एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत वायनाड से नैनीताल के नवोदय विद्यालय पहुंचे हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘मैंने नैनीताल के नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि बच्चों का पूरा खयाल रखा जाएगा।’’ उन्होंने मंत्री से आग्रह किया, ‘‘मंत्रालय आवासीय सुविधा वाले सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दे कि छात्रों और उनके परिवार वालों के बीच नियमित तौर पर बातचीत करवाई जाए तथा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयइटलीईरानदुबईअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं