लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हरियाणा में संक्रमण के 12 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 287

By भाषा | Updated: April 25, 2020 21:45 IST

हरियाणा में कोविड-19 के कुल 287 मामलों में 24 विदेशी नागरिक हैं जो इटली, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में वर्तमान में कोरोना वायरस के 93 मामले हैं।हरियाणा में उपचार के बाद 191 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमण से तीन की मौत हो चुकी है।

चंडीगढ़:  हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 287 हो गयी है । राज्य स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोनीपत में संक्रमण के सबसे अधिक छह मामले सामने आये हैं, इसके बाद गुरुग्राम में चार मामले और अंबाला तथा पानीपत में एक-एक मामला सामने आया है।

आकड़ों के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के कुल 287 मामलों में 24 विदेशी नागरिक हैं जो इटली, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया से हैं। कुल मामलों में 64 लोग देश के अन्य राज्यों के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में वर्तमान में कोरोना वायरस के 93 मामले हैं। उपचार के बाद 191 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमण से तीन की मौत हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नूंह (57), गुरुग्राम (51), फरीदाबाद (43), पलवल (34), सोनीपत (19) और पंचकूला (18) हैं। राज्य में संक्रमण के लिए अब तक 20,270 नमूनों की जांच हुई है। इसमें से 17,787 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जबकि 2,196 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी