लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को अब भी हल्के में ले रहे लोग, उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, लोगों के झुंड का यह वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

By गुणातीत ओझा | Updated: April 11, 2020 13:24 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र और राज्य की सरकारें लोगों की सलामती के लिए लोगों को बार-बार आगाह कर रहीं हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग बहुत आवश्यक है। इसके बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार और अथक प्रयास के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, बिहार के दीघा से आया चौंका देने वाला वीडियोभारत में अब तक 7447 लोग इससे संक्रमित हैं, वहीं 239 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।

पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को लोग अब भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस वायरस की चपेट में आकर पूरे विश्व में एक लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। 17 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। अपने देश की बात करें तो यहां भी वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक 7447 लोग इससे संक्रमित हैं, वहीं 239 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। इस संक्रमण के इलाज के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बन सकी है। डॉक्टर और विसेषज्ञों ने सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग से ही इस वायरस के रोकथाम का तरीका बताया है। सरकार ने संक्रमण से बचाव और इसके न फैलने के लिए पूरे देश लॉकडाउन जारी किया है। फिर भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिहार के दीघा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें काफी संख्या में लोग सब्जी की खरीददारी कर रहे हैं। इस वायरस से निजात के लिए हर राज्य में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं...

यहां देखें वीडियो

दिल्ली में भी देखने को मिला ऐसा ही नजारा

कर्नाटक में जगह-जगह चल रहा सैनिटाइजेशन

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह