लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस से पांच और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या सात हजार के करीब

By भाषा | Updated: May 10, 2020 12:43 IST

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में 2,069 रोगी ठीक हो गए है जबकि 4,781 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस से पांच और मरीजों की मौत हुई हैं और 381 नए मामले सामने आए हैंदिल्ली में नए मामलों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,923 हो गई है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस से पांच और मरीजों की मौत हुई हैं और 381 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने रविवार को बताया कि नए मामलों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,923 हो गई है।

सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि आठ मई की आधी रात से नौ मई की मध्य रात्रि के बीच कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। दिल्ली में 2,069 रोगी ठीक हो गए है जबकि 4,781 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कुल 2,109 मृतकों में से, सबसे अधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73 और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में 44-44 लोगों की मौत हो गई है।

पंजाब में मृतक संख्या 31 और कर्नाटक एवं तेलंगाना में 30-30 है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में कोविड-19 से नौ-नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में पांच और केरल में चार लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है। ओडिशा, चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने दम तोड़ा है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी