लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः देश के 21 हवाईअड्डों पर ‘थर्मल जांच’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- चीन की गैरजरूरी यात्रा से बचा जाए

By भाषा | Updated: January 29, 2020 13:44 IST

इस बीच मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अनावश्यक रूप से चीन की यात्रा करने से बचने का परामर्श भी जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीवा कुमार ने आज ही सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये एक बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस से बचाव और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की। मंत्रालय ने कहा कि चीन से आने वाले प्रत्येक यात्री के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये देश के 21 हवाईअड्डों पर ‘थर्मल जांच’ शुरू कर दी है।

इस बीच मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अनावश्यक रूप से चीन की यात्रा करने से बचने का परामर्श भी जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीवा कुमार ने आज ही सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये एक बैठक की।

इसमें उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की। मंत्रालय ने गुरुवार को 21 हवाईअड्डों की सूची जारी करते हुये बताया कि चीन से सीधी विमान सेवा वाले भारतीय हवाईअड्डों के अलावा उन हवाईअड्डों को भी थर्मल जांच के दायरे में लाया गया है जो चीन से कनेक्टिंग उड़ान सेवा से जुड़े हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा हैदराबाद, कोचीन, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अमृतसर, कोयंबटूर, गुवाहाटी, गया, बागडोगरा, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, तिरुचि, वाराणसी, विजाग, भुवनेश्वर और गोवा शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक परामर्श भी जारी किया है। इसमें कोरोना वायरस के चीन में संक्रमण से उपजे खतरे को देखते हुये देशवासियों को परामर्श दिया गया है कि चीन की गैरजरूरी यात्रा करने से बचा जाये। मंत्रालय ने कहा कि चीन से आने वाले प्रत्येक यात्री के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। चीन से भारत आने वाले 33 हजार से अधिक यात्रियों की विभिन्न हवाईअड्डों पर जांच की जा चुकी है। 

राजस्थान : कोरोनो वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच के लिए नमूने विषाणु विज्ञान संस्थान एनआरवी पुणे भेजे गये थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनआरबी पुणे से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, छात्र में कोरोना वायरस नहीं मिला है।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अब तक कुल मिलाकर 19 लोगों की कोरोना वायरस के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। इनमें चीन से यात्रा कर लौटे 18 लोग भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनगृह मंत्रालयनरेंद्र मोदीशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया