लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः मनसे प्रमुख राज ठाकरे, उनकी मां और बहन कोविड पॉजिटिव, लीलावती अस्पताल में भर्ती

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2021 19:56 IST

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि हल्के लक्षण हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के एक वरिष्ठ सहयोगी ने उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देनिकाय चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। राज ठाकरे को अब इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जलील पारकर के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा है।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे और उनकी मां कुंडा ठाकरे जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। साथ ही राज ठाकरे की मां और बहन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि दोनों को हल्के लक्षण हैं। ठाकरे के एक वरिष्ठ सहयोगी ने उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है। ठाकरे (53) ने हाल में नासिक, पुणे और ठाणे का दौरा किया था तथा अगले साल होने वाले निकाय चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज ठाकरे को अब इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलील पारकर के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने राज ठाकरे को बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

हमने राज ठाकरे और उनकी मां और बहन को भी मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दी है। पारकर ने यह भी बताया कि राज ठाकरे को तीन घंटे बाद घर पर छोड़ दिया जाएगा और उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह पद छोड़ने के बाद क्या करेंगे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईराज ठाकरेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी