लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 410 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: July 2, 2021 00:18 IST

Open in App

रायपुर, एक जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 410 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,94,890 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 111 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 470 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज छह मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज रायपुर जिले से 24, दुर्ग से 10, राजनांदगांव से दो, बालोद से चार, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से दो, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से छह, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से सात, कोरबा से 16, जांजगीर चांपा से 26, मुंगेली से 19, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 14, कोरिया से आठ, सूरजपुर से आठ, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 32, कोंडागांव से आठ, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 32, कांकेर से 12, नारायणपुर से सात, बीजापुर से 70 नये मामले सामने आये जबकि एक एक मामला अन्य राज्य का है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,75,658 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, फिलहाल 5787 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,445 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,203 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3130 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा