लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 448 हुए, 4 लोगों की हो चुकी है मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2020 19:11 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चार, आगरा और लखनऊ में तीन-तीन, गाजियाबाद में दो तथा बुलंदशहर, बदायूं और भदोही में एक-एक मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई। अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि शनिवार सुबह तक 15 और मामले सामने आए जिनमें से आठ तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शनिवार सुबह तक 15 और मामले सामने आए जिनमें से आठ तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

अवस्थी ने बताया कि मेरठ में चार नए मामले सामने आए हैं। आगरा और लखनऊ में तीन तीन, गाजियाबाद में दो तथा बुलंदशहर, बदायूं और भदोही में एक-एक मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 448 संक्रमित मामलों में से 254 जमात से जुड़े हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक चार लोगों की मौत हुई है। ये मौतें बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में हुई।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से अब तक 7500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 242 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है। हालांकि पूरे देश में अब तक 642 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव