लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटे में 1409 केस, देश में कुल मरीज 21 हजार के पार, मरने वाले की संख्या 681

By भाषा | Updated: April 23, 2020 16:42 IST

देश भऱ में कोरोना का मामला बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1409 केस सामने आए है। देश में कुल केस 21, 393 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है।

नई दिल्लीः देश में कोरोना का केस बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1409 केस सामने आए है। देश में कुल केस 21, 393 हो गया है। कोविड-19 से संक्रमित 4257 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं, यह आंकड़ा 19.89 फीसदी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई। उसने बताया कि देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। वहीं कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है। इन मारे गए 681 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103 मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है। बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात से 2,407, दिल्ली से 2,248, राजस्थान में 1,890, तमिलनाडु में 1,629 और मध्य प्रदेश में 1,592 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,449, तेलंगाना में 945 और आंध्र प्रदेश में 813 है। पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, केरल में 438, कर्नाटक में 427, जम्मू-कश्मीर में 407, हरियाणा में 262 और पंजाब में 251 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 143 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं।

झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18 मामले हैं। मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा,“हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ मिलान कर सामने रखे गए हैं।”

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत