लाइव न्यूज़ :

CISF कर्मी की कोविड-19 से मौत, अबतक अर्धसैनिक बलों के 6 जवान की जान जा चुकी, CAPF में मामले 770 के पार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 22:01 IST

सीएपीएफ में सबसे अधिक मामले बीएसएफ में ही आये हैं। सीआरपीएफ में दो नये मामले सामने आये हैं। इसी के साथ इस बल के 243 कोविड-19 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसशस्त्र सीमा बल में भी कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। फिलहाल उसके 21 कर्मियों का कोविड-19 संक्रमण को लेकर उपचार चल रहा है। 

नई दिल्लीः कोलकाता में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोरोना वायरस से मौत हो गयी है, जिसके साथ ही अबतक अर्धसैनिक बलों के अबतक छह कर्मियों की इस बीमारी से जान जा चुकी है।

अर्धसैनिक बलों में मंगलवार को कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आये हैं। पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार नये मामलों के साथ ही अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 779 कोविड-19 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बल के सहायक उप निरीक्षक झारू बर्मन (55) की सोमवार को कोरोना वायरस से मौत हो गयी। वह कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) की सुरक्षा इकाई में तैनात थे।

जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर रणनीतिक रूप से अहम जंगी जहाज निर्माण केंद्र है जो नौसेना एवं तटरक्षक बल की युद्धक जरूरतों को पूरा करता है। इस केंद्र को आतंकवादी खतरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2016 में वहां सीआईएसएफ तैनात किया गया था। अधिकारी के अनुसार बर्मन पांच मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये और फिर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के रहने वाले थे।

इससे पहले कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में तैनात सीआईएसएफ के एक एएसआई और मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात हेड कांस्टेबल रैंक के एक अधिकारी की कोविड-19 से मृत्यु हो गयी थी। यह सीएपीएफ या अर्धसैनिक बलों में कोविड-19 से छठी मौत है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो-दो कर्मियों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। ये सारे अर्धसैनिक बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। पिछले 24 घंटे में सीआईएएफ में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आये हैं।

ये पांचों मरीज दिल्ली मेट्रो को सुरक्षा प्रदान करने वाली एक इकाई से संबद्ध हैं। अब इस बल के 68 कर्मी कोविड-19 संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती हैं। बीएसएफ में सोमवार से कोविड-19 के नौ नये मामले सामने आये हैं। इसी के साथ अब इस बल में कोविड-19 के 288 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

सीएपीएफ में सबसे अधिक मामले बीएसएफ में ही आये हैं। सीआरपीएफ में दो नये मामले सामने आये हैं। इसी के साथ इस बल के 243 कोविड-19 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस बल के 159 संक्रमित कर्मी इलाज से गुजर रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल में भी कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। फिलहाल उसके 21 कर्मियों का कोविड-19 संक्रमण को लेकर उपचार चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनअमित शाहगृह मंत्रालयसीआरपीएफसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया