लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः 14989 नए केस, संक्रमण से 98 और लोगों की मौत, महाराष्ट्र सबसे आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2021 11:37 IST

Covid Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,70,126 लोगों का उपचार चल रहा है वहीं 1,08,12,044 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में 265 मिलियन से अधिक टीकाकरण किया गया है।देश में एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.7 लाख से अधिक दर्ज की गई। देश में संक्रमित 1,70,126 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.53 प्रतिशत है।

Covid Cases In India: दुनिया भर के देशों में कोरोनो वायरस के मामलों की वैश्विक संख्या बढ़कर 114.7 मिलियन है। अभी तक इस बीमारी से 2.54 मिलियन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

विश्व में अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित है। दुनिया भर में 265 मिलियन से अधिक टीकाकरण किया गया है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 14,989 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,39,516 हो गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.7 लाख से अधिक

वहीं, देश में एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.7 लाख से अधिक दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 98 और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,57,346 हो गई। देश में संक्रमित 1,70,126 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.53 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.06 प्रतिशत

मंत्रालय के अनुसार संक्रमित हुए 1,08,12,044 लोग स्वस्थ हो गए है, यानी लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में दो मार्च तक 21,84,03,277 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र में 54, केरल में 16 और पंजाब में 10 लोगों की मौत

इनमें से 7,85,220 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी। पिछले 24 घंटे में जिन 98 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 54, केरल में 16 और पंजाब में 10 लोगों की मौत हुई। संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,57,346 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 52,238, तमिलनाडु में 12,502, कर्नाटक में 12,343, दिल्ली में 10,911, पश्चिम बंगाल में 10,270, उत्तर प्रदेश में 8,728 और आंध्र प्रदेश में 7,169 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

मिजोरम में बुधवार को एक व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,427 हो गयी है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मरीज आइजोल जिले से है। चिकित्सा जांच के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज के समय उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। मिजोरम में फिलहाल 20 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,397 लोग ठीक हो चुके हैं। 

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक मामला सामने आया

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक मामला आने से संकमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,838 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया। राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जांपा ने बताया कि तिरप जिले में संक्रमण का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि हाल में पश्चिम बंगाल से लौटे सीआरपीएफ का एक कर्मी संक्रमित पाया गया। अरुणाचल प्रदेश में फिलहाल दो मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 16,780 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 56 लोगों की मौत हुई है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाबिहार में कोरोनाकेरलमुंबईमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी