लाइव न्यूज़ :

भारतीयों को फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन, 73 दिन बाद वैक्सीन के बाजार में पहुंचने की संभावना

By अनुराग आनंद | Updated: August 23, 2020 14:06 IST

भारत सरकार ने यह तय किया है कि वैक्सीन के बाजार में आते ही आम लोगों को फ्री में वैक्सीन उप्लब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वैक्सीन पर कई रिसर्च हो रहे हैं। ऐसे में अब तक सर्वाधिक सफल रिसर्च ऑक्सफोर्ड का माना जा रहा है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट प्रारंभ में आम लोगों के लिए 68 करोड़ डोज वैक्सीन खरीद करेगी।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। दुनिया भर के दूसरे देशों की तुलना में अब पिछले कुछ दिनों से भारत में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि कोरोना वैक्सीन 73 दिनों में भारतीय बाजार में सफल परीक्षण के बाद आने की संभावना है। 

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो भारत सरकार ने यह तय किया है कि वैक्सीन के बाजार में आते ही आम लोगों को फ्री में वैक्सीन उप्लब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 68 करोड़ खुराक खरीदने की तैयारी कर ली है। 

दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन पर हो रहे हैं कई रिसर्च-

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन पर कई रिसर्च हो रहे हैं। ऐसे में अब तक सर्वाधिक सफल रिसर्च ऑक्सफोर्ड का माना जा रहा है। जैसे ही वैक्सीन के सफल परीक्षण की पुष्टी होगी।

भारत में सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन का खरीद करेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को इसलिए अनुमति दे दी है। यही संस्थान आम लोगों के लिए वैक्सीन को खरीद कर लोगों को फ्री में देगी। 

सीरम इंस्टीट्यूट ने इस कंपनी के साथ करार किया है-

रिपोर्ट की मानें तो ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का अधिकार एस्ट्रेजेनका कंपनी को है। एस्ट्रेजेनका कंपनी के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ने करार किया है। इस करार के तहत सीरम इंस्टीट्यूट न सिर्फ भारत बल्कि 92 देशों में वैक्सीन की सप्लाई कर सकती है। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट पुणे में स्थित है। इंस्टीट्यूट का कैंपस 150 एकड़ में फैला है। यहां सैकड़ों कर्मचारी तेजी से वैक्सीन उत्पादन करने में जुटे हैं। वहीं, मौजूदा योजना के तहत अगले करीब 72 दिन में वैक्सीन बाजार में पहुंच सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव