लाइव न्यूज़ :

कोविन को हैक किए जाने की खबरों को केंद्र सरकार ने किया खारिज, कहा- फिर भी जांच करेंगे

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2021 08:29 IST

कोरोना टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन ऐप सबसे जरूरी है। इसमें संग्रहित डाटा के हैक किए जाने को लेकर कुछ खबरें हाल में आई थी। हालांकि, सरकार ने ऐसे दावों को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविन के सिस्टम को हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने संबंधी खबरें सच नहीं हैं: केंद्र सरकार सरकार ने कहा है कि वह मामले की जांच कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से कराएगीभारत में कोरोना के टीके के लिए कोविन ऐप सबसे अहम है और इसी के जरिए स्लॉट बुक किए जा सकते हैं

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा कोविन (CoWIN) ऐप के सिस्टम को हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने संबंधी खबरों को केंद्र सरकार ने खारिज किया है। सरकार ने दावा किया है कि कोविन सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है।

हालांकि, इसके बावजूद सरकार पूरे मामले की जांच करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम पूरे मामले की जांच करेगी। 

बहरहाल, कोविड के हैक किए जाने संबंधी रिपोर्ट्स पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण संबंधी डाटा कोविन के तहत सुरक्षित हैं। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कुछ अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट्स कि कोविन प्लेटफॉर्म को हैक किया गया है। शुरुआती तौर पर ये रिपोर्ट झूठ लग रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय और टीकाकरण पर अधिकार प्राप्त समूह (EGVAC) मामले को कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से जांच करा रही है।'

समूह (कोविन) के प्रमुख डॉ आरएस शर्मा ने स्पष्ट किया है कि कोविन को कथित रूप से हैक किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही खबरों पर सरकार का ध्यान गया है और जिस डेटा लीक होने का दावा किया जा रहा है, वह कोविन पर संग्रहीत ही नहीं था।

CoWIN में एक पब्लिक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) भी है जो किसी भी तीसरे ऐप को कुछ अप्रतिबंधित जानकारी तक पहुंच बनाने की इजाजत देता है, जिसे उसके यूजर्स के साथ साझा किया जा सकता है। हालांकि यह केवल CoWIN में पढ़ने तक सीमित है।

बता दें कि भारत में टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए आरोग्य सेतु और उमंग ऐप के लिए अलावा और कोई अधिकृत मोबाइल ऐप नहीं है। हालांकि इन दोनों ऐप के बावजूद यूजर को कोविन पोर्टल ऐप पर स्लॉट के लिए लॉग इन करना पड़ता है। 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग