भारत में कोरोना तोड़ने लगा दम! एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख से कम, जानें आज का अपडेट

By विनीत कुमार | Published: October 17, 2020 10:01 AM2020-10-17T10:01:31+5:302020-10-17T10:07:14+5:30

Corona Update: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से कम हो गई है। ये बड़ी उपलब्धि है। पिछले डेढ़ महीने में पहली बार एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से कम पहुंची है। पिछले 24 घंटे में 62 हजार नए मामले सामने आए हैं।

Corona Update India reports 62,212 new covid 19 cases Active case drop below 8 lakh mark | भारत में कोरोना तोड़ने लगा दम! एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख से कम, जानें आज का अपडेट

भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से कम हुई (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 62,212 नए मामले सामने आए, 837 लोगों की मौतभारत में डेढ़ महीने में पहली बार एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से कम हुई

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 62,212 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या अब  74,32,681 हो गई है। इसी अवधि में 837 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। मृतकों की संख्या अब बढ़कर  1,12,998 हो गई है।

ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह दी। मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्य अब 8 लाख से कम हो गई है। ये आंकड़ा अब घटकर  7,95,087 हो गया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में ये पहली बार है जब एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से कम हुई है। वहीं अब तक 65,24,596 बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में रिकवरी रेट फिलहाल 87.8 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में देश में करीब 10 लाख टेस्ट भी हुए हैं। ऐसे में पॉजिटिविटि रेट करीब 6 प्रतिशत है। देश में आए पहले कोरोना मामले से लेकर अब तक कुल 9.3 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक करीब 11 लाख लोगों की जान जा चुकी है। 3 करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसमें अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। पूरी दुनिया में कोरोना से हुई पांच मौतों में से एक अमेरिका से है। यहां अब तक 2.2 लाख से अधिक लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, ब्राजील में 1.5 लाख लोगों की मौत कोरोना से अब तक हुई है। यहां 52 लाख केस आए हैं। भारत में 74.3 लाख केसों में 1.1 लाख लोगों की मौत कोरोना से हुई है। भारत कोरोना से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रति लाख मृत्यु के मामले में भारत में दर सबसे कम है।

Web Title: Corona Update India reports 62,212 new covid 19 cases Active case drop below 8 lakh mark

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे