लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में 75 लाख लोगों का हो चुका है कोरोना टेस्ट, एक दिन में सर्वाधिक 2.15 लाख परीक्षण, महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना स्थिति चिंताजनक

By हरीश गुप्ता | Updated: June 25, 2020 06:48 IST

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़कर 4.56 लाख के पार जा चुके हैं. इस साल 1 जून को यह आंकड़ा 1.90 लाख था. केवल 24 दिन में यह दोगुने से भी ज्यादा हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 परीक्षणों के मामलों में भारत ने एक दिन में दो लाख परीक्षण का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया.महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना में हर रोज मामलों में तेजी आई है.

नई दिल्ली: कोविड-19 परीक्षणों के मामलों में भारत ने एक दिन में दो लाख परीक्षण का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. बुधवार सुबह 9 बजे तक एक दिन में 2.15 लाख परीक्षण किए जा चुके थे. देश में अब तक 73.52 लाख परीक्षण हुए थे. यह आंकड़ा बुधवार रात ही 75 लाख के पार जाना तय है. तीन तरह के परीक्षण कर रही लैब्स की संख्या का भी एक हजार के पार (730 सरकारी, 230 निजी) जाना देश के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात है. 

हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़कर 4.56 लाख के पार जा चुके हैं. इस साल 1 जून को यह आंकड़ा 1.90 लाख था. केवल 24 दिन में यह दोगुने से भी ज्यादा हो गया. परीक्षण की तुलना में पॉजिटिव आने का प्रतिशत भी 4.96 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गया. 

लोकमत समूह द्वारा आधिकारिक स्रोतों से हासिल आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना में हर रोज मामलों में तेजी आई है. तेलंगाना तो अब देश में तीसरे नंबर पर आ गया है. 

महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक 

उल्लेखनीय तौर पर 9.44 लाख परीक्षण के साथ शीर्ष पर मौजूद तमिलनाडु के पॉजिटिव मामलों की दर महाराष्ट्र (17.7%) और दिल्ली (16.6%) से कम है. 15 जून को महाराष्ट्र में मामलों के पॉजिटिव निकलने की दर 15.9% थी, जब उसने 6.59 लाख परीक्षण कर लिए थे. यानी 10 दिन में दर में 2% का इजाफा चिंता का कारण होना चाहिए. दिल्ली के मामले पॉजिटिव आने की दर 15 जून को 14.2% थी, जिसमें 2.4% का इजाफा देखा गया है. जो प्रतिशत के लिहाज से सबसे ज्यादा है. 

तेलंगाना में एकाएक उछाल 

पॉजिटिव मामलों में तेजी के लिहाज से तेलंगाना की हालत सबसे चिंताजनक है. वहां पॉजिटिव मामलों की दर 15.1% है. पहले यह राज्य परीक्षण नहीं करने के कारण तालिका में नहीं दिखता था. 10 दिन की रैपिड टेस्टिंग में यह देश में तीसरे स्थान पर आ चुका है. लैब्स की बात की जाए तो यह उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्रमश: 110 और 105 हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया