लाइव न्यूज़ :

Corona Maharashtra Breaking: मुंबई में कोरोना का कोहराम, 155 नए मामलों के साथ 3000 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, सात और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2020 05:21 IST

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,000 के पार पहुंच गये। वहीं, बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुताबिक, सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 138 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,000 के पार पहुंच गये।बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुताबिक, सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 138 हो गई है।

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,000 के पार पहुंच गये। वहीं, बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुताबिक, सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 138 हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 466 नये मामले सामने आये। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 4,666 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आज राज्य में नौ लोगों की मौत हुई।

राज्य में अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। इस बीच, बीएमसी के के 24/7 आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दो कर्मचारी संक्रमित पाये गये हैं। एक अधिकारी ने यह बताया। बीएमसी की विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के कुल 3,090 मामले अब तक सामने आये हैं। सिर्फ चार दिनों के अंदर संक्रमण के 1000 नए मामले सामने आने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। बीएमसी ने कहा कि 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। कुल 394 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा, ''मरने वाले सात लोगों में से छह पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।''

मामले बढ़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बीएमसी ने कहा कि विभिन्न प्रयोगशालाओं में 14-17 अप्रैल के बीच 137 लोगों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई और सोमवार को इनकी जानकारी मिलने के बाद इन्हें तालिका में जोड़ा गया। वहीं, बीएमसी ने कहा कि कस्तूरबा अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का इलाज प्लाज्मा थैरेपी से करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है। इस बीच, पुणे में कोविड-19 के नये 65 नये मामले सामने आने के साथ शहर में इसकी कुल संख्या बढ़ कर 734 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया