लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बीएसएफ के 85 और जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ड्यूटी के दौरान ही हुए संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: May 6, 2020 15:48 IST

सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली के कई क्षेत्रों में इन कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया था कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।कोलकाता में अर्ध सैनिक बल का एक चालक संक्रमित पाया गया है।

नई दिल्ली: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे भारतीय अर्ध सैनिक बल के जवान तेजी से कोरोना संक्रमण के शिकार होते जा रहे हैं। खबर है कि बीएसएफ के 85 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। BSF के ये 85 जवान अपनी ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

इससे पहले कल (मंगलवार) को खबर आई थी कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए थे, जो अब तक बढ़कर 150 से अधिक हो गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है।

बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा कोलकाता में बल का एक चालक संक्रमित पाया गया है। वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई केंद्र सरकार के अंतर मंत्रालीय टीम की सुरक्षा में लगी गाड़ी का चालक था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सामने आए मामलों में से, 32 मामले उन दो इकाइयों में से हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामिया और चांदनी महल में तैनात किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि आठ मामले आरके पुरम में एक बेस अस्पताल के हैं जबकि लोधी रोड इलाके में बल के मुख्यालय में तैनात एक कर्मी संक्रमित पाया गया है। इस घटना के बाद बीएसएफ के मुख्यालय की दो मंजिलों को सोमवार को सील कर दिया गया। अधिकारी, अतिरिक्त महानिदेशक के दफ्तर से संबद्ध था। प्रवक्ता ने बताया, 'बीएसएफ का छुट्टी पर गया एक कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।"

टॅग्स :कोरोना वायरससीमा सुरक्षा बलदिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव