लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: राज्यों को अपने यहां आने वाले मजदूरों की सारी और आईएलआई टेस्ट स्क्रीनिंग कराने के निर्देश, केंद्र सरकार ने कही ये बात

By एसके गुप्ता | Updated: May 7, 2020 21:15 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने कोरोना नियंत्रण के लिए हर जिले में कम से कम 250 लोगों की जांच का दिया आदेश।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ रहा है। अब तक 28.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने राज्य सरकारों से कहा है कि दूसरे राज्यों से लौटने वाले मजदूरों की  डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग में सर्विसलांस फोर सेवर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (सारी ) और इनफ्लूंजा लाइक इलनेस (इआईएलआई) टेस्ट जांच जरूर कराएं। यह टेस्ट संक्रमण संभावित जिलों के अलावा ग्रीन जोन में भी किए जाएं। जिला अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों के अलावा जिले में कम से कम 250 लोगों की यह जांच होनी चाहिए। 

राज्यों को इससे अपने यहां कोरोना संक्रमण के सही तथ्यों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए यह जरूरी है कि जिन जोन में कोरोना संक्रमण नहीं हैं वहां पूरी सावधानी बरती जाए और जहां कोरोना संक्रमण है, वहां लोगों को उचित जांच और उपचार दिया जाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कोविड-19 के हालातों पर उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ रहा है। 

अब तक 28.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। अस्पतालों में भर्ती सभी कोरोना रोगी तेजी से रिकवर हो रहे हैं यह एक अच्छी खबर है। जिससे आने वाले दिनों में रिकवरी रेट बढेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से अभी तक सभी राज्यों को 62.77 लाख एन-95 मास्क और 29.6 लाख पीपीई किट भेजी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि देश में रोजाना 95 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी तक देश में 1397442 टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव रोगियों में 1.1 फीसदी को ही वेंटीलेटर, 3.3 फीसदी को ऑक्सीजन और 4.8 को आईसीयू बैड की जरूरत है। बाकी रोगियों को इसकी जरूरत नहीं है।  

क्या है सारी, आईएलआई और जांच का मकसद :

सारी : ऐसे रोगी जो 7 दिनों से बुखार में हैं और शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है और रात में बुखार चढता है। उनका कोरोना टेस्ट होगा।

आईएलआई : इनफ्लूंजा बुखार से कोई 10 दिनों से पीडित है और उसे खांसी व कफ बना हुआ है तो ऐसे रोगी की जांच भी आवश्यक है।

मकसद: डा. हर्षवर्द्धन ने कहा कि इन टेस्ट का उद्देश्य अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले रोगियों के अलावा देश के 733 जिलों में कोरोना रोगियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें ट्रीटमेंट देना है। देश में इस समय 130 रेड जोन, 284 ओरेंज और 319 ग्रीन जोन हैं। रेड जोन और ओरेंज जोन में तो स्क्रीनिंग चल रही है। 

लेकिन ग्रीन जोन में किसी भी तरह का रिस्क हम उठाना नहीं चाहते। इसलिए कोरोना मुक्त हुए ग्रीन जोन में भी कम से कम 250 लोगों की सारी और आईएलआई जांच का लक्ष्य राज्यों को दिया गया है। जिससे संक्रमित लोगों  को उपचार देकर संक्रमण की चेन को तोडकर उसे ख्त्म करने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया